5:42 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को तेहरान के खिलाफ ‘निराधार’ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईरान रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का हिस्सा नहीं है।

कनानी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “Iran यूक्रेन में संघर्ष का हिस्सा नहीं है, और Iran के खिलाफ निराधार आरोपों से इस मुद्दे को हल करने में मदद नहीं मिलेगी।” उन्होंने कहा, “ईरानी और यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोपों पर विचारों का आदान-प्रदान किया है, तथा न तो यूक्रेन एवं न ही अन्य आरोप लगाने वालो को उनके आरोपों के लिए कोई सबूत मिल सका है।”

- Advertisement -

कनानी ने कहा, “Iranका रक्षा सहयोग (अन्य देशों के साथ) सामान्य हितों पर आधारित है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के अनुपालन में किया जाता है।” यूक्रेन संघर्ष से पहले ईरान और रूस के बीच रक्षा सहयोग किया गया था।
ईरानी प्रवक्ता ने सलाह दी कि यूक्रेनी अधिकारियों को ईरान के खिलाफ ‘आधारहीन और झूठे आरोप’ लगाना बंद करना चाहिए, लेकिन संकट के उचित समाधान पर विचार करना चाहिए।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में उपयोग के लिए रूस को आत्मघाती ड्रोन निर्यात करने का आरोप लगाया है, जिसे ईरान ने बार-बार ‘आधारहीन’ कहकर खारिज कर दिया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच...

आरक्षण के संवैधानिक उत्तरदायित्व के प्रति सिर्फ बसपा ईमानदार: मायावती

लखनऊ एक जनवरी (वार्ता)- बहुजन समाज पार्टी (BSP) मायावती ने रविवार को कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) आरक्षण...

शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जनवरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश के साथ ही मध्यप्रदेश को भी...

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय