5:32 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने पर कार के परखच्चे उड़ गए वही इसमें सवार कुल सात लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। हादसा स्थल के करीब खेत में काम कर रहे हैं किसान द्वारा सूचना देने पर रानियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घयलों को अपने कब्जे में लिया। मृतक व घायल मेहनाखेड़ा गांव के वाशिंदे हैं। यह लोग खारिया गांव में एक धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के बाद अपने गांव मेहना खेड़ा लौट रहे थे।

Hariyana accident

मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र के अनुसार मृतकों की पहचान कार चालक विक्रम पुत्र चानन राम, पार्वती पत्नी भाल सिंह, सरस्वती पत्नी गिरधारी लाल ,शबनम पुत्री अशोक कुमार व एक डेढ़ माह का बच्चा है। घायलों में बती पुत्री हेतराम व पाल सिंह पुत्र अशोक कुमार हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद खारिया व मेहना खेड़ा गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों व शवों को संभालने में पुलिस की मदद की। रानिया थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। घायलों को रानिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार व शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बेकाबू कार ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

अजमेर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के भटबाय गणेश मंदिर क्षेत्र में आज बेकाबू कार ने प्रातःकालीन भ्रमण के...

देश में 24 घंटे में 207 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 173 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 207 लोगों...

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में नगर निगम जयपुर हैरिटैज स्तर पर राजीव गांधी...

सारण में भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

छपरा, 01 दिसंबर (वार्ता ): बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ...

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय