6:17 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

ए रेवंत रेड्डी हैदराबाद में नज़रबंद

A Revanth Reddy, हैदराबाद, 02 जनवरी (वार्ता):  तेलंगाना कांग्रेस (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को सोमवार को घर में नज़रबंद कर दिया गया ताकि उन्हें ग्राम पंचायतों को धन देने को लेकर राज्य सरकार के विरोध में किये जाने वाले धरने में भाग लेने से रोका जा सके।

A Revanth Reddy

उल्लेखनीय है कि, रेड्डी ने ग्राम पंचायतों को वित्त पोषण के संबंध में राज्य सरकार के रुख के विरोध में टीपीसीसी के तत्वावधान में सोमवार को इंदिरा पार्क में धरने का आह्वान किया था। वह जब ग्राम पंचायतों के सरपंचों की समस्याओं को उजागर करने के लिए धरने में भाग लेने के लिए इंदिरा पार्क जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर पुलिसकर्मियों की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई। राज्य भर कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं के घरों पर भी पुलिस तैनात की गई और उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बाद में पुलिस रेड्डी को अपने साथ पुलिस वाहन में किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। रेवंत रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा, “ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रगति भवन से बाहर नहीं आते और न ही उनसे आम आदमी मिल सकता है।

- Advertisement -

अगर आम जनता या हम सवाल करते हैं, तो हमारे खिलाफ मामले बना दिये जाते हैं और घरों में नज़रबंद कर दिया जाता है। राज्यों में सरपंचों की दुश्वारियाें के खिलाफ धरने को रोकने के लिए पुलिस ने मेरे घर और सभी नेताओं को आवास को घेर लिया है। तेलंगाना में सरपंचों के वास्तविक मुद्दों को हल किया जाना चाहिए और यह केवल राज्य में विपक्ष जैसी वास्तविक लोकतांत्रिक ताकतों द्वारा ही किया जा सकता है। टीपीसीसी के अध्यक्ष की गतिविधियों को प्रतिबंधित करना बहुत अनुचित है।

यह भी पढ़ें : अल्पसंख्यक जैन समाज की आशंकाओं का समाधान होना चाहिए :महेश पोद्दार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील

PM Modi, 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अधिक से अधिक...

ओडिशा विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्यों का हंगामा

भुवनेश्वर 02 दिसंबर (वार्ता): ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने किसानों के सवाल पर अध्यक्ष बी के अरूख...

मध्य प्रदेश: उमरिया में राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

निरीक्षक गिरफ्तार, 02 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया में रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम में आज एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार...

अंतरराष्ट्रीय बाजार: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, 02 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

सारण में भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

छपरा, 01 दिसंबर (वार्ता ): बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय