10:46 AM | Tuesday, March 21, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

अल्पसंख्यक जैन समाज की आशंकाओं का समाधान होना चाहिए :महेश पोद्दार

Jain community, रांची, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि पहली जनवरी को पूरी दुनिया के साथ भारत के लोग भी पिकनिक की मस्ती में डूबे थे लेकिन भारत का एक बेहद छोटा अल्पसंख्यक जैन समुदाय अपनी धार्मिक पहचान के लिए सड़कों पर उतरा था।  पोद्दार ने आज यहां कहा कि जैन समुदाय ने अपनी आवाज झारखंड सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।

Jain community

पता नहीं, कितने लोगों ने उनकी पीड़ा महसूस की। कितनों ने उनके साथ आवाज मिलाई। हर बात में हक की बात करने वाले मुखर लोगों ने उनका कितना साथ दिया, यह भी नहीं मालूम।सर्व धर्म समभाव की परंपरा वाले देश के इस छोटे अल्पसंख्यक जैन समुदाय की बात अनसुनी होना दुखद है। उस देश में, जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चल रहा है। पोद्दार ने कहा कि जैन धर्म भारत की एक अद्भुत धार्मिक सांस्कृतिक विरासत है। इसके मूल में अहिंसा और त्याग है। हजारों वर्षों बाद भी जैन धर्म प्रासंगिक है।

- Advertisement -

इसे करोड़ों लोगों ने अपनाया है। इस धर्म का विस्तार कभी जोर जबरदस्ती नहीं किया गया। किसी शासन का भय नहीं था। कोई लालच भी नहीं दिया गया। इस वर्ग को अल्पसंख्यक दर्जा मिला है। लेकिन यह भी तथ्य है कि हिंदू धर्म से इनका कोई विरोध नहीं, बल्कि रोटी बेटी का रिश्ता है। यह हमारा सामूहिक दायित्व है की जैन समुदाय को समुचित संरक्षण और प्रोत्साहन दिया जाए। हम झारखंड वासियों को इस पर खास गर्व होना चाहिए क्योंकि इनका सबसे बड़ा और आराध्य स्थल गिरिडीह के पारसनाथ में समवेत शिखर पर है। कल्पना करें कि हजारों वर्ष पूर्व कैसे जैन मुनियों ने इस दुर्गम पहाड़ी पर अपना बसेरा बनाया होगा। ज्ञान और मोक्ष प्राप्ति की ओर यहां से सारी दुनिया को एक अद्भुत अहिंसा आधारित धर्म दिया गया। आज इतने विकास के बावजूद इन्हें अन्याय के खिलाफ सड़कों पर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक जैन समाज की आशंकाओं का समाधान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान देगा बीसीसीआई

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

ग्रेटर कैलाश नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत

Greater Kailash: ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई। मौके पर दमकल अधिकारी और पुलिस मौजूद रही।...

केरल में दूध छह रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

केरल, 01 दिसम्बर (वार्ता): डेयरी किसानों की बढ़ती लागत की भरपाई करने के लिए केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (KCMMF) ने गुरुवार (एक दिसंबर)...

उत्तर प्रदेश: अवैध संबंधों के कारण हुई थी सुनील की हत्या, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार,02 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में दस दिन पूर्व हुए सुनील हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए...

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा

अधिनियम की धारा 12(1)(सी) को लागू करने की प्रार्थना पर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को समाज के आर्थिक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय