10:23 AM | Tuesday, March 21, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को विभिन्न विभागों के कन्वर्जेंस से एक मॉडल ग्राम के रूप में इस प्रकार विकसित किया जाए कि अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस दिषा में आगे बढने की प्रेरणा मिले।

कुमार आज यहां इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

उपस्थित सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से योजना के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कलक्टर, सीईओ, उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण विकास के अन्य अधिकारियों को वीसी के माध्यम से योजना के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी।

इसमें आपसी समन्वय से इस योजना की नियमित समीक्षा के लिए निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रतिभागियों से ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए अधिक से अधिक राजीविका स्वयं सहायता समूहों का निर्माण और उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा।

- Advertisement -

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना एक प्रमुख योजना है जिसे विभिन्न विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से संचालित किया जाता है। इसमें सांसद निधि का भी उपयोग किया जा सकता है और इसमें सांसद, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग के फील्ड ऑफिसर मिलकर ग्राम पंचायत के विकास की योजना बनाते हैं एवं उसके आदर्श स्वरूप के लिए कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस...

जाने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and diesel, 01 जनवरी (वार्ता): वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के...

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच...

हमारा प्यार और दुआएं पंत के साथ हैं : पांड्या

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता): भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत...

जम्मू : झज्जर कोटली विस्फोटक मामले में दो संदिग्ध लोगों को लेकर आई यह खबर

जम्मू :- बीते बुधवार को झज्जरकोटली पुलिस द्वारा बरामद किए गए विस्फोटक सामग्री के मामले में डोडा के रहने वाले दो युवकों को पुलिस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय