10:02 AM | Tuesday, March 21, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए युवाओं को मौका मिलना चाहिए : लांबा

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीता राम लांबा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए।

लांबा ने आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बात स्वयं राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के प्रभारी भी कह चुके हैं और इसके लिए बाकायदा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर जो भी युवा डीजर्व करता है उसे टिकट मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

पेपर आउट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर है और यह चिंता का विषय है कि एक पेपर आउट होने से लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में होता है लेकिन सरकार ने इसके लिए कदम उठाए हैं। नकल विरोधी कानून लाए हैं। जैसे ही पेपर लीक होता है आरोपियों की गिरफ्तारी की जाती है। सरकार को इस मामले में अब और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने बार-बार पेपर लीक के मामलों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और यह स्वीकार किया कि पेपर आउट होने से लाखों बच्चों को नुकसान होता है। पेपर आउट में मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा के द्वारा मंत्रियों एवं सरकार पर आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार जब भी काम करती है तो लोक कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर काम करती है और जो भी अपराधी कार्य करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -

राजनीतिक संरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपर आउट करने वालों को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं है। उन्होंने यह बात भी स्वीकार की कि पिछले डेढ़ साल में पेपर आउट के काफी मामले बड़े हैं। राजस्थान में कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस ही एक ऐसा संगठन है जहां शुरू से अंत तक लोकतंत्र है और जायज बातें करते हैं। गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि मैं लीडरशिप पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

उन्होंने बताया कि 300 करोड रुपए में दिल्ली में उदयपुर हाउस में नेहरू ट्रांजिस्ट यूथ हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव है इसमें जो युवा दिल्ली में अपना खर्चा वहन नहीं कर सकते उनको दिल्ली में कोचिंग या अन्य कार्य के लिए 3 या 6 माह तक निशुल्क में रह सकेगा। इस होस्टल का शीघ्र ही भूमि पूजन होगा।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम...

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगियों ने बताए योग के पांच फायदे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २२ जून २०२२ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: घंटे भर थका देने वाले काम , सोशल  कमिटमेंट्स से भरे सप्तताह , अन्हेल्थी खाने की...

टी20 विश्व कप: अजय को तीसरा टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने की उम्मीद

टी20 विश्व कप, 01 नवंबर (वार्ता) दो बार के टी20 विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने गुरुवार को...

कांग्रेस विधायक के वीडियो मामले में एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश : गृह मंत्री

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में अनूपपुर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय