5:11 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

पुलिस ने खाेए हुए मोबाइल को उनके स्वामियों को वापस दिए

Dehradun News, 02 जनवरी (वार्ता) : उत्तराखंड के देहरादून जिले में खोए हुए 252 स्मार्ट फोन को सोमवार को स्थानीय पुलिस की साइबर सेल और विशेष कार्य बल (एसओजी), ग्रामीण की टीमों ने खोजकर उनके स्वामियों को वापस दिए। इन फोनों की कीमत पचास लाख पचास हजार रुपए के हैं।

Dehradun News

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून जिले में खोये हुए मोबाईलों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सेल तथा एसओजी ग्रामीण की टीमों को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु संबंधित टीमों द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से यह फोन बरामद किए हैं।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि ये फोन उत्तराखण्ड के अलावा, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से बरामद किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन फोन को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता और मीडिया ने भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

रणबीर कपूर एनिमल से अपने फर्स्ट लुक के साथ 2023 को संभालने के लिए तैयार हैं। यहां देखें

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दो फिल्मों के साथ पूरे 2023 को हासिल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही...

भारतीय कप्तान अजय को तीसरा टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने की उम्मीद

T20 Blind World Cup, 01 दिसंबर (वार्ता): दो बार की टी20 विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने गुरुवार...

धामी ने कन्या इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

Kanya Inter College : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कौलागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के नवनिर्मित...

गया: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

रामनाथ कोविंद, 02 दिसंबर (वार्ता) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में 17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ...

Breaking News: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला बम

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के पास बने VVIP हेलीपैड से एक जिंदा बम का खोखा बरामद होने के बाद...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय