12:23 PM | Wednesday, October 4, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तराखंड में तीन दिन बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव

देहरादून/उत्तरकाशी 02 जनवरी (वार्ता)- उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात गहरी खाई के नीचे बहती नदी में गिरे एक युवक का शव सोमवार को आपदा मोचन बल (SDRF) के गोताखोरों ने खोज निकाला। SDRF प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने आज बताया कि 31 दिसंबर 2022 को थाना मोरी द्वारा दो युवक खाई में गिरने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां उसी दिन गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है।
वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। नेगी ने बताया कि उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग खाई में बहने वाली नदी में की गयी। रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया।SDRF टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग, अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग के उपरान्त, आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम चैन सिंह, उम्र 32 पुत्र खजान सिंह, निवासी ग्राम त्रिखली, तहसील बड़कोट, जिला उत्तरकाशी है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: सतना में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सतना, 02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण दो नाबालिग किशोरों...

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम...

खरगोन: महिला की निर्मम हत्या

खरगोन, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के मेहर घट्टी गांव में आज 36 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या...

JNU कैंपस में जाति सूचक नारों से बवाल, “दीवारों पर लिखा ब्राह्मणों वापस जाओ, हम आ रहे हैं”

JNU campus: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर की कई दीवारों को गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारों के साथ विरूपित कर दिया गया। छात्रों ने...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय