12:11 PM | Wednesday, October 4, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पारादीप बंदरगाह से दिसंबर में माल की रिकॉर्ड ढुलाई

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- ओडिशा तट पर स्थिति पारादीप बंदरगाह से दिसंबर 2022 में 1.26 करोड़ टन माल की आवाजाही हुई यह दिसंबर माह में देश के किसी भी बड़े बंदरगाह पर लादे-उतारे गए माल से ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में पारादीप से कुल 12.5 करोड़ टन तक की ढुलाई का नया रिकार्ड बनाने की संभावना है। कोयला मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार दिसंबर 2022 में पारादीप बंदरगाह ने 1.26 करोड़ टन माल की आवाजाही हुई जो अब तक का रिकॉर्ड है। विज्ञप्ति के अनुसार पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (PPA) के अध्यक्ष पीएल हरनाध ने इस शानदार कामकाज के लिये टीम पीपीए को बधाई दी।
उन्होंने नव वर्ष 2023 बंदरगाह के लिये शुभ साबित होगा और यह बंदरगाह चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ टन से ज्यादा माल चढ़ाने-उतारने के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने को तत्पर है। यह सीमा इस वर्ष जनवरी में पार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तवर्ष में बंदरगाह 12.5 करोड़ माल की आवाजाही संभालने का नया रिकार्ड तय करेगा। दिसंबर 2022 तक यहां से 9.681 करोड़ टन माल चढ़ाया उतारा गया है।
पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 8.36 माल संभाला गया था। इस तरह कारोबार में इस वर्ष 15.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बयान के मुताबिक ताप बिजली घरों के लिये कोयला सम्बंधी तटीय कार्य-व्यापार में 68.11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत सड़क दुर्घटना में हुई घायल

उदयपुर 01 नवम्बर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) में उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र से विधायक प्रीति शक्तावत गुरूवार को कार दुर्घटना में घायल हो गई। प्राप्त जानकारी...

साल 2022 में असम में नहीं हुआ एक भी गेंडे का शिकार

गुवाहाटी, 02 जनवरी (वार्ता)- असम के विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP) जी. पी. सिंह ने सोमवार को कहा कि 2022 में शिकारी एक भी गेंडे...

तीन अज्ञात युवक पेट्रोल पंप से हजारों रुपए का तेल भरवा कर हुए फरार

श्रीगंगानगर,02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चक 18 एसपीडी में एक पेट्रोल पंप पर कल...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय