5:05 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

राजधानी में NCC गणतंत्र दिवस शिविर शुरू, दो हजार से अधिक कैडेट शामिल

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गणतंत्र दिवस शिविर- 2023 दिल्ली कैंट में देशभर से चुने गए दो हजार से अधिक कैडेटों के साथ शुरू हो गया है। शिविर के शुभारंभ समारोह में सोमवार को NCC के महानिदेशक, एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कैडेटों को शिविर में पूरे मन से भाग लेने और प्रत्येक गतिविधि से अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्‍साहित किया। शिविर में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 710 कन्या कैडेट सहित कुल 2,155 कैडेट शामिल हैं। इनमें 114 जम्मू-कश्मीर के और 120 पूर्वोत्तर क्षेत्र के कैडेट हैं। ये कैडेट कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
रक्षा मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस शिविर का समापन 28 जनवरी को इन कैडेटों को इस शिविर में प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ होगा। इस करीब एक माह की अवधि में उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, रक्षा प्रमुख और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस शिविर का दौरा करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार शिविर के दौरान, ये कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और समाज की अपेक्षाओं को शामिल करने के लिए प्रशिक्षण दर्शन को परिष्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों और कैडेटों के सॉफ्ट कौशल को बेहतर बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया गया है ताकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा

Demonetisation case: सुप्रीम कोर्ट 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को बंद करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं...

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में नगर निगम जयपुर हैरिटैज स्तर पर राजीव गांधी...

उर्वशी रौतेला ने बॉस पार्टी गाना के दो करोड़ व्यूज मिलने पर बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने गाना बॉस पार्टी के दो करोड़ व्यूज मिलने पर सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय