1:52 AM | Thursday, October 5, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

देश में 24 घंटे में 207 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 173 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 207 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.10 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 173 नये मामले सामने आये है तथा 207 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,44,236 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। इस दौरान कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गयी है। देश में इस समय कोरोना के 2670 सक्रिय मामले हैं।

दैनिक संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत

दैनिक संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत है। केरल में 07 सक्रिय मामले घटने ने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,444 हो गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,518 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,555 पर बरकरार है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 16 सक्रिय मामले घटने से कुल संख्या 326 रह गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,31,440 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर स्थिर है।
महाराष्ट्र में तीन सक्रिय मामले घटकर 161 रह गये हैं। इस दौरान 19 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,101 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,417 है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के चार सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,56,309 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38,049 पर बरकरार है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

अधिकारियों के तबादले, 02 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर विशेष पुलिस...

ट्विटर ने सस्पेंड किया अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एकाउंट

वाशिंगटन : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ के नये ‘मालिक’ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी के नियमाें का एक बार फिर उल्लंघन...

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सुध नहीं लेने से घटा विकास-नड्डा

जे पी नड्डा 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की सुध...

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। चौहान...

गया : 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ समारोह को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गया, 02 दिसंबर (वार्ता): तथागत की तपोभूमि बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बोधगया स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय