6:11 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

बहराइच में तेंदुए ने किया किसान पर हमला

Leopard attack, 02 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव में खेत की निगरानी कर रहे एक किसान पर जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने हमला कर दिया। वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अंतर्गत बोझिया गांव जंगल से सटा हुआ है। रविवार शाम गांव निवासी किसान शंकर (40) खेत में सरसों के फसल की निगरानी कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: नए साल की पार्टी में पीट-पीटकर युवक की हत्या

- Advertisement -

उसी दौरान जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ ने किसान शंकर पर हमला कर दिया। शंकर ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाना शुरू किया जिस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी। वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, वाचर लल्ला , इजहार खां और बाघ मित्र की टीम मौके पर पहुंची। घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वन दरोगा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये : रवीना टंडन

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) का कहना है कि हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी...

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान: 18 लोगों को रेस्क्यू कर पुनर्वास गृह भेजा

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर शहर के चित्रकूट नगर स्थित पुनर्वास...

अंतरराष्ट्रीय बाजार: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, 02 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

कोहरे की चादर में लिपटा समूचा पश्चिमोत्तर, हवाई, रेल, सड़क सेवा बुरी तरह प्रभावित

समूचा पश्चिमोत्तर आज सवेरे घने कोहरे में लिपटा रहा जिससे हवाई, रेल और सड़क सेवा प्रभावित रही। दोपहर तक कोहरा छंटने के बाद आम...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय