6:01 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस पटरी से उतरी

जोधपुर 02 जनवरी (वार्ता) : बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस जोधपुर मंडल के राजकियावास- बोमादरा रेलखंड के मध्य आज तड़के पटरी से उतर गई जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के तेरह डिब्बे आज तड़के 03.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास- बोमादरा रेलखंड के बीच पटरी से उतर गये। इनमें तीन डिब्बे पलट गए। हालांकि इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं इनमें एक यात्री गंभीर रुप से घायल हैं। घायल यात्रियों को पाली के बांगड़ अस्पताल मेंं उपचार के लिए ले जाया गया। रेलवे द्वारा जोधपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी एवं रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गये और युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है अभी पटरी से उतरे दो डिब्बों को वापस पटरी पर लाया जा सका और शाम तक रेल मार्ग पर रेल यातायात बहाल हो सकेगा।

हादसे के बाद रेल मार्ग प्रभावित होने पर 12 रेल गाड़ियो के मार्ग परिवर्तन किया गया हैं जबकि कुछ गाड़ियों को रद्द भी करना पड़ा है। यात्रियों क़ो गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई और पटरी से उतरी गाड़ी के सुरक्षित आगे के कुछ डिब्बों में यात्रियों जोधपुर रवाना किया गया। सू्त्रों ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पाली स्थित बांगड अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की हैं। बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के रेल अवपथन से घायल होने वाले यात्रियों को सहायता राशि प्रदान कर राहत प्रदान की गई हैं। बांगड अस्पताल में 26 यात्रियों का उपचार चल रहा है। घायल यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिये 16 यात्रियों को 25-25 हजार रूपये तथा एक गंभार रूप से घायल यात्री को एक लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। रेलवे के उच्चाधिकारी लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं तथा श्री वैष्णव स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिये आ रहे हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

ऑफलाइन नामांकन की अवधि दो दिसंबर तक बढ़ायी गयी

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने गुरुवार को कहा कि विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पदों के...

तेलंगाना में वैकुंठ एकादशी के मौके पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Telangana Temple : हैदराबाद 02 जनवरी (वार्ता) : तेलंगाना में वैकुण्ठ एकादशी के उपलक्ष्य में सोमवार तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं...

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन

समरेश सिंह, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने...

राहुल की यात्रा में स्वरा भास्कर, गृह मंत्री ने उठाए सवाल

Swara Bhaskar, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्य के उज्जैन जिले में...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय