4:49 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

नए साल की पार्टी में पीट-पीटकर युवक की हत्या

गोरखपुर 01 जनवरी (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मछली गांव के परसौनी निवासी रंजू पत्नी राममौल के घर शनिवार रात नए वर्ष के स्वागत का जश्न की पार्टी चल रही थी। घर पर डीजे भी चल रहा था औऱ घर के लोग डांस कर रहे थे। तभी वंहा पड़ोस का 22 वर्षीय सोनू पुत्र कृष्ण मुरारी पहुच गया और डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान उसका रंजू के परिजनों से विवाद हो गया।

- Advertisement -

आरोप है कि इसके बाद रंजू, शनि व मनोज पुत्र स्वर्गीय चौथी, रंजू की बहन और मनोज के बहन ने सोनू की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुची और सोनू को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल जाते समय सोनू की रास्ते मे मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक सोनू के पिता कृष्ण मुरारी के तहरीर पर नामजद लोगो पर केस दर्ज किया है।

वही रंजू पक्ष का आरोप है कि सोनू डीजे पर आंकर नाचने लगा और लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद दोनो पक्ष में मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

इस सम्बंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मुंबई :शाहरुख खान ने डंकी की शूटिंग पूरी की

फिल्म शूटिंग, 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्मकार...

नोटबंदी पर सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी माफी मांगें : भाजपा

नोटबंदी, 02 जनवरी (वार्ता)- भारतीय जनता पार्टी नवंबर 2016 के नाेटबंदी के केन्द्र सरकार के निर्णय पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त...

कर्नाटक में दो जनवरी से शुरू होगा भाजपा का बूथ विजय अभियानः जोशी

हुबली 01 जनवरी (वार्ता): केंद्रीय संसदीय कार्य और कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के हर बूथ में...

तीन अज्ञात युवक पेट्रोल पंप से हजारों रुपए का तेल भरवा कर हुए फरार

श्रीगंगानगर,02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चक 18 एसपीडी में एक पेट्रोल पंप पर कल...

पिछले माह की तुलना में इस महीने कोविड के नए मामलों में गिरावट

Covid, 02 दिसंबर (वार्ता): देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 274 नये मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले माह की इस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय