11:07 AM | Tuesday, March 21, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

सीआरपीएफ जवान से राइफल छीनने वाले युवक को वापस लाया गया

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): दक्षिण कश्मीर में रविवार की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की राइफल छीनने वाले एक युवक को परिवार की मदद से वापस लाया गया।

पुलवामा के बेलो इलाके में आज सुबह गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान का हथियार छीन लिया गया था।
घटना के तुरंत बाद संयुक्त बलों ने इलाके को घेर लिया और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल 25 वर्षीय इरफान बशीर गनी उर्फ ​​सोबा गनी निवासी पुलवामा को वापस ले आई।

- Advertisement -

कुमार ने उसके परिवार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “उसे एके -47 राइफल के साथ वापस लाया गया , जिसे उसने आज सुबह सीआरपीएफ जवान से छीन लिया था।” उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर बैंक ने टियर II बॉन्ड के रूप में 1021 करोड़ की जुटाई पूंजी

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

घड़ी में रात 12 बजते ही उत्तराखंड में लोगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से नए साल का स्वागत किया। वहीं, सुबह लोगों ने...

ऋतिक रोशन ने 8-पैक एब्स दिखाकर 2023 का स्वागत किया

यह नया साल है, साल का एक ऐसा समय जब लगभग हम सभी फिटर होने और नियमित रूप से काम करना शुरू करने का...

चलते विमान में जब दरवाजा खोलने लगी महिला, जानिए फिर क्या हुआ ?

woman tried to open plane door: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर सुर्खियां बटौर रही है। मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला...

गुजरात में 11 बजे तक 19 फीसदी से अधिक मतदान

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों के 89 सीटों के लिए...

Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में आरोपी फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय