5:09 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

दो पक्षों के बीच हुय संघर्ष में 15 से अधिक व्यक्ति घायल

अलवर 01 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के नौगावां थाना इलाके की ग्राम पंचायत चीडवा के गांव नारथला मे समुदाय विशेष के लोगो ने एकजुट होकर दलित समाज के लोगों पर हमला कर 15 अधिक व्यक्तियों के घायल होने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारथला गांव के सोहन लाल शेरपुर गांव में भेडों को चरा चरा रहा था। जहां किसी बात को लेकर इमरान जाति मेव ने भेड़ की पूंछ काट दी। जब सोहनलाल ने इस बात का विरोध किया तो इमरान और उसके परिजनों ने गाली गलौच की और जातिसूचक शब्द कहे। उन्होंने इस आशय की रिपोर्ट 31 दिसंबर को नौगावां थाने में भी दी गई थी। आज विशेष समुदाय के लोगों ने एक राय होकर 40 से 50 लोगों ने दलित समुदाय के लोगों पर लाठी-डंडों, फर्सी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया और उनके घरों पर पत्थर बरसाए जिससे दलित समुदाय के 15 से 20 महिला एवं पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए।

- Advertisement -

झगड़े मे विशेष समुदाय के भी 3-4 लोगों को चोट पहुंची है। नौगावां थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया की गांव नारथला मे झगड़े की सूचना मिली। दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। घायलों को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र नौगावां लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गम्भीर होने पर दोनों पक्षों के 9 व्यक्तियों को अलवर रैफर कर दिया गया।
नोगामा थाना प्रभारी सुनील टाक ने बताया कि एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस मामले में शांति भंग में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

AUS vs WI: लाबुशेन, स्मिथ के दोहरे शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई विशाल बढ़त

पर्थ, 01 दिसंबर (वार्ता): ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (204) और स्टीव स्मिथ (200) के दोहरे शतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट...

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण के लिए : जयराम रमेश

जयराम रमेश, 02 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि चुनाव के समय समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण...

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय