4:30 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

राजस्थान: पूनियां ने एकलिंगनाथ मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की

उदयपुर,01 जनवरी (वार्ता)- राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज सुबह उदयपुर में भगवान एकलिंगनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। डॉ. पूनियां ने मेवाड़ संस्थापक बप्पा रावल को भी नमन किया और शौर्य और बलिदान की वीर भूमि रक्ततलाई में नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, धर्मनारायण जोशी, पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दडा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त चौहान, राजसमंद जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, उदयपुर शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष प्रभु पण्डया, चित्तौडगढ जिलाध्यक्ष गौतम दक, राजसमंद प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, राजसमंद जिला प्रमुख, जिला प्रमुख उदयपुर आदि मौजूद थे।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

Sidhu Moose Wala murder: मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक बड़े घटनाक्रम में मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर कैलिफोर्निया में हिरासत...

रतलाम जिले के जावरा, आलोट और ताल के 74 कालोनाइजरों पर होगी प्राथमिकी

रतलाम, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर के भू माफियाओं को चिन्हित करने के बाद अब...

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

घड़ी में रात 12 बजते ही उत्तराखंड में लोगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से नए साल का स्वागत किया। वहीं, सुबह लोगों ने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय