5:18 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया। एमएआरडी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। एमएआरडी के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की और रिक्त पदों को भरने और लंबित बकायों के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को रखा।
हालांकि MARD को न तो कोई आश्वासन मिला और न ही सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया। संगठन ने शिंदे-फडणवीस सरकार को असंवेदनशील बताते हुए दो जनवरी से हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “ हम कोरोना वायरस के खतरे से अवगत हैं लेकिन सरकार हमें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर कर रही है। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं। मरीजों के लिए सेवाएं ठप होने पर वर्तमान सरकार जिम्मेदार होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आरक्षण के संवैधानिक उत्तरदायित्व के प्रति सिर्फ बसपा ईमानदार: मायावती

लखनऊ एक जनवरी (वार्ता)- बहुजन समाज पार्टी (BSP) मायावती ने रविवार को कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) आरक्षण...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

तुषार कपूर की फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज

गाना दीवाना रिलीज 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी आने वाली फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज हो गया है। तुषार कपूर...

हवाई यात्रा को आसान बनाएगा ‘डिजी यात्रा’ ऐप

नयी दिल्ली 01 दिसंबर (वार्ता): नागरिक उड्यन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर काग़ज़ रहित एवं संपर्क रहित यात्रा की सुविधा मुहैया कराने...

अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने से भाव में तेजी

अलवर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने के कारण इस बार कपास के भाव में तेजी है...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय