6:19 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 498.5 अरब डॉलर रह गयी।
हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.16 अरब डॉलर हो गई।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

FCC ने SpaceX के 7500 से ज्यादा स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दी

SpaceX : अमेरिका के संघीय संचार आयोग (FCC) ने स्पेसएक्स के 7500 अतिरिक्त स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। एफसीसी ने गुरुवार...

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

मध्यप्रदेश: सतना में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सतना, 02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण दो नाबालिग किशोरों...

शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर

शाहरुख खान, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पठान का नया पोस्टर शेयर...

गुजरात में पहले चरण के लिए पहले मतदान फिर काम

गुजरात , 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर गुरूवार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय