5:39 AM | Friday, March 31, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2022 में निवेशकाें को किया मालामाल

शेयर बाजार, 1 जनवरी 2023- अगर घरेलू शेयर बाजार के पिछले पूरे साल के लेखा-जोखा पर नजर डालें तो कोरोना महामारी के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के बीच केन्द्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने वर्ष 2022 में सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही निवेशकाें को भी मालामाल किया है। सेंसेक्स और निफ्टी ने निवेशकों को वर्ष 2022 में चार फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि यह रिटर्न चीन में फिर से काेरोना महामारी के तेजी से फैलने और इसका असर वैश्विक स्तर पर होने की वजह से दिसंबर के अंतिम दो सप्ताह में हुये उतार चढ़ाव से कुछ कम हो गया है।

साल 2022 में सेंसेक्स और निफ्टी ने लोगों को बेहतर रिटर्न दिया

शेयर बाजार के लिहाज से साल 2022 काफी बेहतर रहा है। इस साल में आखिरी कारोबारी दिन में जरूर शेयर बाजार लाल निशान में रहा। साल 2022 में सेंसेक्स और निफ्टी ने लोगों को बेहतर रिटर्न दिया है। इस साल सेंसेक्स ने 4.44 फीसदी और निफ्टी ने 4.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस साल आखिरी छह महीनों में सेंसेक्स ने रफ्तार पकड़ी और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाये। इस साल सेंसेक्स 2,586.92 अंक अर्थात 4.44 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। वहीं इससे पिछले साल सेंसेक्स ने 10,502.49 अंक अर्थात 21.99 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी दिखाई थी।
इसके बाद निफ्टी ने भी आखिरी छह महीने में तेजी दिखाई और 751.25 अंक अर्थात 4.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। वर्ष 2022 में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक सर्वकालिक स्तर पर पहुंचे। एक दिसंबर को सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का अपना सर्वकालिक स्तर को छुआ तो वहीं 17 जून को यह 52 सप्ताह के निचले स्तर 50,921.22 अंक पर भी गिरा था। इसके साथ ही निफ्टी ने भी साल 2022 में अपना रिकार्ड उच्चतम स्तर 18887.60 अंक को छुआ। वहीं निफ्टी का 52 सप्ताह को निचला स्तर 15183.40 अंक रहा।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राजनाथ असम, अरुणाचल में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सीमावर्ती राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआओ) द्वारा निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सिंह ने आज...

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

Wholesale commodity market : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव पड़े रहे वहीं...

गहलोत ने सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेल हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Suryanagari Express, जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य रेल...

उर्वशी रौतेला ने बॉस पार्टी गाना के दो करोड़ व्यूज मिलने पर बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने गाना बॉस पार्टी के दो करोड़ व्यूज मिलने पर सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जेपी नड्डा ने किया योगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम में योग किया। जेपी नड्डा...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय