4:17 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले शुक्रवार को ‘ट्रॉफी टूर’ की घोषणा की। इस दौरे के तहत प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जायेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर में पांच दिसंबर को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपकर इस दौरे की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद यह देश के 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से होते हुए वापस भुवनेश्वर लौटेगी। ट्रॉफी इस 21 दिवसीय दौरे में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से होते हुए 25 दिसंबर को ओडिशा पहुंचेगी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य का दौरा कराया जायेगा।
तिर्की ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “इस पहल के पीछे का विचार देश भर के हॉकी प्रशंसकों को प्रतिष्ठित ट्रॉफी की एक झलक पाने का अवसर देना है।” उन्होंने कहा, “भारतीय प्रशंसक हमेशा हॉकी के प्रति जुनूनी रहे हैं और आगामी टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम के लिये उत्सुक होंगे। हमें विश्वास है कि इस दौरे से प्रशंसकों को खेल से जुड़े रहने और भारतीय टीम को अभियान शुरू करने से पहले अपनी शुभकामनायें भेजने का मौका मिलेगा।” विश्व कप अगले साल 13 जनवरी से शुरू होगा। मेजबान भारत, जिसे स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है, पहले दिन स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इन चार टीमों के अलावा नीदरलैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान और चिली की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मुंबई: 01 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’

मुंबई: 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' 01 दिसंबर...

अजमेर में विश्व एड्स दिवस पर सेमीनार का आयोजन

अजमेर 01 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर में आज विश्व एड्स दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा...

पंजाब के होशियारपुर में किशोरी का अपहरण कर बलात्कार

होशियारपुर, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब में होशियारपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक के अपहरण करने के बाद बलात्कार करने का...

अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) पर काम कर रहे हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नवीनतम विकास...

G-20 की अध्यक्षता संभालने पर योगी ने मोदी को दी बधाई

G-20, 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय