6:21 PM | Thursday, June 8, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तर प्रदेश: अवैध संबंधों के कारण हुई थी सुनील की हत्या, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार,02 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में दस दिन पूर्व हुए सुनील हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी यशपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के पीछे मृतक के आरोपी युवक की पत्नी से अवैध संबंध होना बताया गया है ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने आज यह जानकारी देते हुए बताया है कि शिकोहाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर में 22 नवंबर को एक मकान में सुनील कुमार नामक युवक का गला रेत कर हत्या की गयी थी और शव बरामद किया गया था। संबंधित मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस निरीक्षक द्वारा जांच की गई।

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। जांच के बाद अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जनपद के ही थाना एका निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया गया कि उसकी पत्नी पर मृतक सुनील गलत निगाह रखता था। इसके अलावा उसकी साली से भी आरोपी के अवैध संबंध थे।

- Advertisement -

कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना इसलिए उसने अपने साले हजारी और साली दया के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। यशपाल जयपुर में रहता है जयपुर से आकर उसने सुनील के कमरे पर पहुंच कर हजारी और दया के साथ मिलकर उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार यशपाल को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा दिया है और फरार हजारी और दया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

अलवर में बैमौसम बारीश ने प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के अलवर में गत दिनों हुई तीन दिनी बारिश ने किसानों की प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की खडगे ने की निंदा

नई दिल्ली, 03 जनवरी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

Rashifal 2 January: जानिए अपनी राशि का आज का राशिफल…

Rashifal 2 January: प्रत्येक राशिफल के लिए नीचे दिए गए दैनिक भविष्यवाणियों को पढ़ें और जानें कि आज आपके भाग्य में क्या है। Rashifal 2...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय