4:51 PM | Thursday, March 28, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूषा ने रुद्रपुर में शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर में एक मामले में संगीन धाराओं में आरोपित चार बदमाश सलमान, अकिल, दीपक गुप्ता व मोहम्मद आसिम रजा फरार थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गदरपुर के थाना प्रभारी राजेश पांडे की अगुवाई में एसटीएफ व पुलिस की एक टीम का गठन किया।
यही नहीं आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस व STF की टीम लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिरों को भी बदमाशों की तलाश में लगा दिया था। STF को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस व एसटीएफ ने तत्काल जाल बिछाया और आसिम रजा को मीना बाजार, सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। बाकी की भी तलाश की जा रही है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण के लिए : जयराम रमेश

जयराम रमेश, 02 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि चुनाव के समय समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण...

राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे सिद्धबली स्टोन क्रेशर को तत्काल बंद करने के निर्देश

Nainital News, 02 जनवरी (वार्ता) : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कथित रूप से राजाजी नेशनल पार्क के ईको सेंसटिव जोन में संचालित हो रहे...

સુરત શહેરમાં અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલે 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ઉકેલાયો

સુરત: પાંડેસરા પોલીસની પ્રસનીય કામગીરી. સુરત શહેરના અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલ 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ગણતરીના દિવસોમાં ઉકેલી કાડતી પાંડેસરા...

वाहन बिक्री, GST आंकड़े और कोरोना के रुख का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)-चीन में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काेरोना प्रतिबंध में ढील दिये जाने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की दमदार...

कोटा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय