4:28 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

भारत जोड़ो यात्रा से अलवर जिले के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास : भंवर जितेंद्र सिंह

भारत जोड़ो यात्रा, 02 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से अलवर जिले के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सिंह ने आज यहां मीडिया से बातचीत बताया इसके लिए 20 कमेटियां गठित की गई है जो अलवर में भारत जोड़ो यात्रा का संचालन करेंगे और उनकी व्यवस्था को देखेंगे। इस कमेटी में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई निष्कासित नेता माफी मांग लेते हैं तो उसे भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के नेता और जो कमेटी बनाई गई है वह तय करेंगे। मालाखेड़ा में सभा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मालाखेड़ा के अलावा कहीं भी ऐसी कोई जगह नहीं मिली थी जहां चार लाख लोग आ सकते हैं ,इसलिए मालाखेड़ा का स्थान चयनित किया गया।
अलवर शहर में भी ऐसा कोई स्थान नहीं था। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को राहुल गांधी कटी घाटी से चलेंगे और सरस डेयरी, फूल बाग ,मोती डूंगरी, भगत सिंह के चौराहे होते हुए नमन होटल तक रोड शो के रूप में जाएंगे। आगे फिर अलवर से रामगढ़ के लिए प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि मीडिया को लेकर भी कहा कि अलवर की मीडिया द्वारा यात्रा को लेकर नेगेटिविटी का प्रयास ना करें क्योंकि राहुल गांधी का मिशन देश के लिए बिल्कुल पारदर्शी है जिन मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है वह मुद्दे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ वर्तमान समय में कमजोर हुआ है क्योंकि बड़े-बड़े मीडिया समूहों पर उद्योगपतियों का कब्जा होता जा रहा है।
इस यात्रा में देश के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता सहित कई हजार बड़े नेता शामिल होंगे। कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मेव समाज द्वारा व्यवधान डालने की सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी समस्या है वह आकर बात करें। समस्या का तो हल निकल सकता है लेकिन अगर उनकी मंशा दूसरी है तो अलग बात है और उनकी मंशा पूरी नहीं होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सिंगापुर और भारतीय सेना के बीच अग्नि वारियर अभ्यास संपन्न

नयी दिल्ली 01 दिसम्बर (वार्ता): भारतीय सेना और सिंगापुर के सैनिकों (Singapore and Indian Army) ने महाराष्ट्र के देवलाली में करीब तीन सप्ताह तक...

शिवराज आज मंत्रियों के साथ बैठक कर तैयार करेंगे नए साल का रोडमैप

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक कर नए साल का रोडमैप तैयार...

सड़क हादसे मे तीन बाईक सवार युवकों की मौत

अमरोहा, 01 दिसंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा में अनियंत्रित तेज रफ्तार बाईक पेड से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कंझावला कांड बेहद शर्मनाक: सीएम अरविंद केजरीवाल

Kanjhawla incident: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक महिला के शव को चार किलोमीटर तक घसीटने की घटना को 'दुर्लभतम' अपराध...

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय