11:29 AM | Friday, March 29, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पिछले माह की तुलना में इस महीने कोविड के नए मामलों में गिरावट

Covid, 02 दिसंबर (वार्ता): देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 274 नये मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले माह की इस अवधि की तुलना में कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.93 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 95 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 4,672 रह गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 368 लोगों के मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 4,41,37,617 हो गयी है और स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। इसी अवधि में कोरोना महामारी के संक्रमण से एक मरीज की जान जाने से, मृतकों का आंकड़ा 5,30,624 हो गया है।

- Advertisement -

सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में चार राज्यों में कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है और बाकी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे हैं। इनमें से कर्नाटक में छह, तेलंगाना में छह और गुजरात में दो, मिजोरम में एक कोरोना का नया मामला सामने आया है। केरल में 21 सक्रिय मामलों के घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,632 रह गयी है।

कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,53,258 हो गई है और मतृकों की संख्या 71,498 है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,625 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,29,381 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 40,303 पर स्थिर है। महाराष्ट्र में 22 सक्रिय मामले घटकर 373 रह गये हैं।

- Advertisement -

इस दौरान 72 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,070 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,407 पर स्थिर है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 20 सक्रिय मामलों में कमी आने से इनकी कुल संख्या घटकर 178 रह गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,55,932 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38,049 हो गयी है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव

बिल क्लिंटन, 01 दिसंबर (वार्ता): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (76) ने कहा है कि वह कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं।...

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे सिद्धबली स्टोन क्रेशर को तत्काल बंद करने के निर्देश

Nainital News, 02 जनवरी (वार्ता) : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कथित रूप से राजाजी नेशनल पार्क के ईको सेंसटिव जोन में संचालित हो रहे...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जेपी नड्डा ने किया योगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम में योग किया। जेपी नड्डा...

खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना हैं, विश्व कप के लिये उत्साहित : सुखजीत

World Cup, राउरकेला, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने विश्व कप की तैयारियों के बीच सोमवार को...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय