6:13 PM | Thursday, June 8, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

चलते विमान में जब दरवाजा खोलने लगी महिला, जानिए फिर क्या हुआ ?

woman tried to open plane door: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर सुर्खियां बटौर रही है। मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला 37000 फ़ीट की ऊंचाई से विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। इतना ही नहीं, महिला ने यहां तक कह दिया कि वह अपनी मर्जी से नहीं बल्कि जीसस के आदेश पर यह कर रही है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि महिला ने जब विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वहां बैठे यात्री घबरा गए और उसमे से एक व्यक्ति ने महिला को रोकने की भी कोशिश की। लेकिन महिला ने उसकी जांघ पर काट लिया। इसके बाद तो हद्द तब हो गई जब महिला अपना सिर जोर-जोर से विमान के दरवाजे पर मारने लगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: महिला के मुंह में घुसा सांप, देखें वीडियो

‘दरवाजा खोलने को जीसस ने कहा’: महिला

बता दें कि, साउथवेस्ट एयरलाइन का यह विमान टेक्सास के ह्यूस्टन से ओहियो के कोलंबस जा रहा था, जिसमें 34 वर्षीय एलोम एगबेग्निनौ सवार थी। सफर करने के दौराब अचानक से एलोम एगबेग्निनौ उठी और विमान का दरवाजा खोलने लगी। फिर जब विमान में मौजूद लोग ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वो इसे ‘जीसस’ (Jesus) का आदेश बताने लगी। उन्होंने ये भी कहा की जीजस ने उन्हें ओहियो की यात्रा करने के लिए कहा है और अब वह विमान का दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं।

- Advertisement -

‘मैं आमतौर पर ऐसी हरकत नहीं करती’: एलोम एगबेग्निनौ

एलोम एगबेग्निनौ की ऐसी हरकत करने पर विमान की हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वो ऐसी हरकत नहीं करती, वो बहुत दिनों बाद सफर कर रही हैं और इसलिए घबरा कर ये कदम उठा लिया।

ALSO READ: चलती ट्रेन के आगे पटरी पर भागे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

સુરત શહેરમાં અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલે 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ઉકેલાયો

સુરત: પાંડેસરા પોલીસની પ્રસનીય કામગીરી. સુરત શહેરના અલગ અલગ પોલીસ સ્ટેશનમાં નોંધાયેલા ઘરફોડ ચોરીના કુલ 6 જેટલા ગુનાનો ભેદ ગણતરીના દિવસોમાં ઉકેલી કાડતી પાંડેસરા...

राजस्थान: हनुमानगढ़ के स्कूल में दूध पीने से दो दर्जन बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी

तबीयत बिगड़ी,02 दिसंबर (वार्ता)। राजस्थान में मुख्यमंत्री द्वारा बाल गोपाल दूध योजना लागू होने के चौथे दिन बाद ही हनुमानगढ़ टाउन के एक सरकारी...

ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को तेहरान के खिलाफ ‘निराधार’ आरोपों को खारिज करते हुए...

सपा विधायक, उसके भाई ने कानपुर आयुक्तालय में किया आत्मसमर्पण

कानपुर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उसके भाई के साथ पुलिस के...

PM Modi’s mother Heeraben dies | बाइडेन ने हीराबेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय