4:41 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद सुपर-16 में

दोहा, 01 दिसंबर (वार्ता): मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के ग्रुप-एफ मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराकर 36 साल बाद सुपर-16 चरण में प्रवेश किया।

अल सुमामा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में हकीम ज़ियेच (चौथा मिनट) और यूसुफ एन-नेसरी (23वां मिनट) ने विजेता टीम के गोल किये। कनाडा का एकमात्र गोल नायेफ एगर्ड ने 40वें मिनट में किया।

- Advertisement -

विश्व की नंबर दो टीम बेल्जियम को 2-0 से हराने वाली मोरक्को को अगले दौर में पहुंचने के लिये जीत या ड्रॉ की जरूरत थी। अफ्रीकी टीम ने चौथे ही मिनट में गोल करके मैच को अपने पक्ष में कर लिया, जबकि 23वें मिनट के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

कनाडा ने 40वें मिनट में खाता खोलने के बाद दूसरे हाफ में स्कोर बराबर करने के कई प्रयास किये लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

मोरक्को ने तीन मैचों में सात अंकों के साथ सुपर-16 में जगह बना ली है, जबकि क्रोएशिया (पांच अंक) ग्रुप-एफ से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम है

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

AUS vs WI: लाबुशेन, स्मिथ के दोहरे शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई विशाल बढ़त

पर्थ, 01 दिसंबर (वार्ता): ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (204) और स्टीव स्मिथ (200) के दोहरे शतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट...

IIT बॉम्बे में हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या, जांच शुरू

मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) मुंबई में एक 18 साल के छात्र की पवई स्थित संस्थान के हॉस्टल की सातवीं मंजिल से गिरने...

सहरसा : ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत, एक अन्य घायल

सहरसा, 01 जनवरी (वार्ता): पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलखंड के धमाराघाट स्टेशन के समीप बागमती नदी पर बने रेल पुल संख्या- 51 पर ट्रेन...

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

विद्या बालन ने शेयर किया फनी वीडियो

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)-बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपना फनी वीडियो शेयर किया है। विद्या बालन अक्सर सोशल मीडिया अपने मजेदार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय