5:08 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

रतलाम जिले के जावरा, आलोट और ताल के 74 कालोनाइजरों पर होगी प्राथमिकी

रतलाम, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर के भू माफियाओं को चिन्हित करने के बाद अब जिले के जावरा, आलोट और ताल की 74 अवैध कालोनियों की जांच की गई है और इन अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले की नगर पालिका जावरा की 44, नगर परिषद आलोट की 22 तथा नगर परिषद ताल की 8 अनाधिकृत कॉलोनियों की जांच एसडीएम जावरा तथा आलोट के माध्यम से करवाई गई है। जिसके अनुसार 31 दिसंबर 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई कॉलोनियों को नागरिक अधोसंरचना एवं भवन अनुज्ञा प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम अंतर्गत कॉलोनियों के सभी हितधारकों से 15 दिवस में आपत्ति या संबंधित नगरीय निकाय में प्रस्तुत करने के लिए सूचना निकाय स्तर से जारी की जा रही है। कॉलोनी के भूखंड या भवन स्वामी सहित सभी हितधारक अपनी आपत्ति संबंधित नगरीय निकाय में प्रस्तुत करेंगे। आपत्ति का निराकरण किए जाने के पश्चात पुनः सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तत्पश्चात कॉलोनाइजर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी (Ratlam)

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

आंध्र प्रदेश में दो लॉरी की भिडंत में चार लोग जिंदा जले

काकीनाडा, 02 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के प्रतिपादु मंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मवरम के पास शुक्रवार तड़के दो लॉरियों की...

कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार

कश्मीर, 02 दिसंबर (वार्ता): कश्मीर घाटी में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कई डिग्री सुधार के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय