4:53 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

कोटा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीदों के बीच उसके स्वागत के लिए कांग्रेस की ओर से संभाग में तीनों जिलों झालावाड़,कोटा एवं बूंदी में जहां से होकर यह यात्रा गुजरेगी,स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है।

प्रशासनिक स्तर पर यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं जिनमें व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का काम भी शामिल है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सोयत से राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा 4 दिसम्बर को झालावाड़ जिले में सीमावर्ती गांव चंवली से राजस्थान में प्रवेश करेगी जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। उसके बाद श्री गांधी की यात्रा झालरापाटन की ओर प्रस्थान करेगी। इस यात्रा के मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर जिन-जिन स्थानों पर अतिक्रमण करके स्थाई-अस्थाई कच्चे या कुछ पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, उनको व्यापक पैमाने पर हटाने की कार्यवाही प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है।

राहुल गांधी की यात्रा के 4 दिसम्बर को चंवली से राजस्थान में प्रवेश के बाद कोटा संभाग के तीनों जिलों झालावाड़, कोटा और बूंदी में यह यात्रा करीब एक सप्ताह का प्रवास करेगी। इस दौरान झालावाड़ जिले में सूरजपोल नाका, हरियाखेड़ी जबकि कोटा में केबल नगर में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने के कार्यक्रम हैं। कोटा में प्रवेश के बाद राहुल गांधी और उनका काफिला जगपुरा में रात्रि विश्राम करेगा। राहुल गांधी बूंदी जिले में केशवरायपाटन के समीप गुडली फाटक से प्रवेश करेंगे।

- Advertisement -

कांग्रेस के स्तर पर राहुल गांधी के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही है। कोटा जिले में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ड़ोटासरा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी को कोटा जिले में यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया जो जगह-जगह बैठके ले रहे है। कोटा के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा कोटा आ रहे हैं जो यहां यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे और कांग्रेस नेताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे जबकि बूंदी की प्रभारी मंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने आज बूंदी जिले में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और कुछ स्थानों का दौरा भी किया।

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन

समरेश सिंह, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने...

दिल्ली-Ncr में 3.8 तीव्रता का भूकंप; हरियाणा में उपरिकेंद्र

Delhi earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार (1 जनवरी) को तड़के दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। NCS...

दिव्या अग्रवाल का गाना रेशम का रुमाल रिलीज़

मुंबई, 01 दिृसंबर (वार्ता): अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल का नया गाना रेशम का रुमाल (Resham Ka Rumal) रिलीज हो गया है। दिव्या अग्रवाल ने कहा,...

यूपी के सभी 70 जिलों में जैविक खेती का विस्तार करेगी योगी सरकार

लखनऊ, 02 जनवरी (वार्ता)- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के सभी 70 जिलों में एक लाख 10 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल...

कीव: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे

कीव: 01 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क चार से सात दिसंबर तक यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे। श्री तुर्क के कार्यालय...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय