4:50 PM | Thursday, June 8, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

बुलंदशहर 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलाह, कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि जिले में तलाश वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/जांच कर रही थी। तभी थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों के पीछा करने की सूचना आरटी सैट पर दी।

- Advertisement -

इस सूचना पर थाना स्याना पुलिस चौकी सिंगरावली के पास बर्रा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच करने लगे। तभी सामने से तेजी के साथ एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसका पीछा खुर्जा नगर पुलिस द्वारा किया जा रहा था। स्याना पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार तेजी से चकरोड़ की तरफ मोड़ने का प्रयास करने लगे तभी उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों पुलिस टीम के बीच खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पंकज उर्फ पिन्टू पुत्र रामभजन निवासी सिकेरा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ और दिनेश उर्फ दीपक पुत्र सुखदेव उर्फ लाल सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु सीएचसी स्याना में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटराइकिल बरामद हुई है।

- Advertisement -

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: सतना में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सतना, 02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण दो नाबालिग किशोरों...

IIT बॉम्बे में हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या, जांच शुरू

मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) मुंबई में एक 18 साल के छात्र की पवई स्थित संस्थान के हॉस्टल की सातवीं मंजिल से गिरने...

शहनाज गिल, गुरु रंधावा के नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

2023 शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लिए खास साल होने वाला है। अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल, जो जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार...

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय