5:36 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

राजस्थान: बड़ला चौराहा गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बड़ला चौराहा गोलीकांड 01 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ला चौराहा गोलीकांड मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये कार्रवाई जारी रखे हुये आरोपित चंद्रभान उर्फ गामा उर्फ प्रिंस राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसे गोलीकांड योजना की जानकारी थी और वह योजना में शामिल भी था।
गौरतलब है कि योजना में शामिल और वारदात की जानकारी रखने वाले अब तक तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जबकि हत्या और हथियार सप्लाई करने वाले अलग हैं। थानाधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि शहर के बड़ला चौराहे पर गत 24 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे इब्राहिम एवं रुकनुद्दीन खान उर्फ टोनी पर फायरिंग की गई। इससे इब्राहिम की मौत हो गई थी, जबकि टोनी घायल हो गया।
वर्मा ने बताया कि इस वारदात को लेकर पुलिस की गहन जांच चल रही है। इसी के तहत पुलिस ने मामले में एक और आरोपित शाम की सब्जी मंडी निवासी आरोपित चंद्रभान उर्फ गामा उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. दिलीपसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चंद्रभान को योजना की जानकारी थी और वह योजना में शामिल भी था। इस मामले में पुलिस ने अब तक रघुवीर उर्फ कालू तापडिय़ा को गिरफ्तार और तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया था।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फैशन शो में जबरस्त रैंप वॉक किया है। जान्हवी कपूर बेहतरीन फैशनिस्टा हैं।...

ग्रेटर कैलाश नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत

Greater Kailash: ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई। मौके पर दमकल अधिकारी और पुलिस मौजूद रही।...

बुध प्रदोष व्रत 2023: जानिए तिथि, पूजा का समय, पूजा विधि और महत्व

Budh Pradosh Vrat 2023: प्रदोष को मुख्य और महत्वपूर्ण हिंदू व्रतों में से एक माना जाता है और पवित्र दिन भगवान शिव और देवी...

बिहार: सारण से 200 लीटर महुआ जब्त

महुआ जब्त, 01 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुरूवार को करीब 200 लीटर महुआ पास को जब्त किया...

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। चौहान...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय