1:29 PM | Thursday, April 25, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जयपुर: नड्डा ने में राममंदिर में दर्शन एवं गुरुद्वारा में टेका मत्था

जयपुर: 01 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भाजपा के नेतााअें ने जोरदार स्वागत किया। नड्डा ने आदर्श नगर के दशहरा मैदान में जनआक्रोश यात्रा के रथों को रवाना करने के लिए पहुंचने से पहले रास्ते में राजापार्क में राममंदिर में दर्शन किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके साथ मौजूद थे।

इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका और इस दौरान भी प्रदेश के ये दोनों नेता उनके साथ रहे। इसके बाद वह दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए। इससे पहले नड्डा का जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर डा पूनियां ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं दिया कुमारी सहित कई भाजपा नेताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

- Advertisement -

नड्डा के हवाई अड्डे के बाहर निकलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने गाड़ी के पायेदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद डा पूनियां एवं राजे को अपनी गाड़ी में साथ लेकर रवाना हुए।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

गुजरात में 13065 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान 19 जिलों के 13,065 मतदान केंद्रों की...

जम्मू के कठुआ में सड़क हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो घायल

जम्मू, 01 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत...

सारण में भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

छपरा, 01 दिसंबर (वार्ता ): बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ...

इस सर्दी में आपको गर्म रखने के लिए स्वस्थ चाय, कॉफी और गर्म पेय पदार्थ

Winter Tips : जैसा कि तीव्र शीत लहर उत्तर भारत को जकड़ लेती है और कई लोगों के लिए नए साल के जश्न की...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय