1:09 AM | Thursday, October 5, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन

समरेश सिंह, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने आवास में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 12 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होते हुए देख डिस्चार्ज कर दिया था और इसके बाद वह घर पर ही थे।बोकारो के पूर्व विधायक श्री सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। श्री सिंह पहली बार 1977 में विधायक बने थे।बाद में श्री सिंह भाजपा से 1985 व 1990 में बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद सिंह राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बने थे। सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव चंदनक्यारी में किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र राणा प्रताप भी अमेरिका से पहुंच गये हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सीकर जिले में पिकअप के ट्रक से टकराने पर 11 लोगों की मौत

सीकर 01 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में पिकअप के मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बोरिंग मशीन ट्रक से...

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

कोरोना संक्रमण, 01 दिसंबर (वार्ता) देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना महामारी के संक्रमण से...

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सुध नहीं लेने से घटा विकास-नड्डा

जे पी नड्डा 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की सुध...

झारखंड में रांची के कांके स्थित उपरकोनकी के मरवा गांव में 20.5 एकड़ में बना मनरेगा पार्क

झारखंड, 01 दिसंबर (वार्ता) आपने फ्लावर पार्क या फूड पार्क के बारे में जरूर सुना और देखा होगा, लेकिन बात अगर मनरेगा पार्क की...

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय