12:28 AM | Thursday, October 5, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गोदाम में आग लगने के बाद देखते ही देखते यह पूरे मकान में फैल गयी। इससे स्थानीय लोग आग से भयभीत हो गए।

बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पास लिया। दमकलकर्मियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी। पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण नामक व्यक्ति के मकान के ग्राउंड फ्लोर में प्लास्टिक का गोदाम था। शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते मकान के ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों को मदद से दुकान और घर से सामान हटाया गया और घर के लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर APO

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के मुख्य...

यूक्रेन ने खारिज किया इजराइल का प्रस्ताव

यरूशलम, 01 जनवरी (वार्ता)- यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर ज़ेलेंस्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फिलिस्तीनी क्षेत्रों के कब्जे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा...

मणिपुर में अमित शाह ने पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट...

अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 की पंजाब में शुरुआत

International Nutritious Cereal, चंडीगढ़ : विश्व में मोटे अनाज की खपत और पैदावार बढ़ाने को लेकर भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित...

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय