1:06 AM | Friday, April 26, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

PM मोदी 11 दिसंबर को समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे

समृद्वि राजमार्ग 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्यारह दिसंबर को मुबंई-नागपुर को जोड़ने वाले नागपुर-शिरडी समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। नागपुर में विस्तारित मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भी उसी दिन किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के सूत्रों ने बताया कि लगभग दस जिलों और 26 तालुकों से गुजरने वाले 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण में नागपुर से शिरडी तक 520 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरा हो गया है।

इसे ग्यारह दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समृद्धि राजमार्ग पर वन्यजीव संरक्षण के लिए कुल 80 निर्माण प्रस्तावित हैं। इस निर्माण को वन विभाग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। वन्य जीव विचरण करने वाले स्थान को ध्वनिरोधी क्षेत्र बनाया गया है तथा आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा दीवार भी बनाई गई है। राज्य में आगामी चुनाव को देखते हुए श्री मोदी की यात्रा को अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

Oath administered, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भानुप्रतापपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी को शपथ दिलवाई गई। सदन की कार्यवाही शुरू...

मध्यप्रदेश: सतना में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सतना, 02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण दो नाबालिग किशोरों...

बराड़ ‘पार्टी विरोधी‘ बयानों को लेकर स्पष्टीकरण दें : शिअद

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (वार्ता): शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पूर्व सांसद जगमीत बराड़ को मंगलवार, छह दिसंबर को कथित पार्टी विरोधी बयानों को लेकर...

अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 की पंजाब में शुरुआत

International Nutritious Cereal, चंडीगढ़ : विश्व में मोटे अनाज की खपत और पैदावार बढ़ाने को लेकर भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय