11:07 AM | Saturday, April 20, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील

PM Modi, 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। गुजरात में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “गुजरात में आज पहले चरण का मतदान है। मैं मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।”

- Advertisement -

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में लगातार सातवीं बार रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद कर रही है। राज्य में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है, लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। राज्य में पहले चरण के मतदान में करीब 2.39 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्य के 19 जिलों में पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। चुनावी नतीजे आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

किसान कलेवा कैंटीन संचालक को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए की ठगी

श्रीगंगानगर, 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में श्रीविजयनगर की अनाज मंडी में किसान कलेवा कैंटीन संचालक को दो व्यक्तियों द्वारा सरकारी पोर्टल...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन, 01 दिसंबर (वार्ता) :अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (76) ने कहा है कि वह कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व...

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम...

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

Wholesale commodity market : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव पड़े रहे वहीं...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय