5:30 PM | Saturday, June 10, 2023
krutidev mangal
Text Converter

रीसेंट आर्टिकल्स

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज यह जानकारी दी।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में कल मौसम की सबसे सर्द रात रही, जहां रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस था।

Read: अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

- Advertisement -

इसी तरह दक्षिण कश्मीर में पहलगाम घाटी प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस था।

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात
कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

घाटी में 6 जनवरी तक धुंध छंटने का अनुमान है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार घाटी में 6 जनवरी तक धुंध छंटने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और पूरे जम्मू कश्मीर में दिन में मौसम गर्म रहेगा लेकिन रात सर्द रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू में आठ से 10 जनवरी तक मैदानी इलाकों और प्रदेश के कई स्थानों पर हिमपात या बारिश होने की 70 प्रतिशत अनुमान है। केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात को 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस था।

Read:  LG मनोज सिन्हा ने राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। चौहान...

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

शीत लहर से बचने के आसान उपाय

Cold Wave: दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भीषण शीत लहर चल रही है। यह वर्ष का वह समय भी है...

दो पक्षों के बीच हुय संघर्ष में 15 से अधिक व्यक्ति घायल

अलवर 01 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के नौगावां थाना इलाके की ग्राम पंचायत चीडवा के गांव नारथला मे समुदाय विशेष के लोगो...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय